Market Biscuit Ingredients: बिस्कुट की सच्चाई: जो आप खाते हैं, उसमें आखिर मिलाया क्या जाता है?
आज के समय में बिस्कुट लगभग हर घर की जरूरत बन चुके हैं। बच्चों के टिफिन से लेकर ऑफिस स्नैक और शाम की चाय तक—हर जगह इनका इस्तेमाल होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बाजार में मिलने वाला पैकेट वाला बिस्कुट आखिर किन चीज़ों से बनता है? अक्सर हम सिर्फ स्वाद और ब्रांड देखते हैं, लेकिन पैकेट के पीछे लिखी सामग्री को नजरअंदाज कर देते हैं। दरअसल, एक साधारण दिखने वाले बिस्कुट को तैयार करने में कई प्रकार की चीज़ें मिलाई जाती हैं। बिस्कुट में आमतौर पर मिलाई जाने वाली सामग्री: मैदा (Refined Flour) रिफाइंड शुगर (सफेद चीनी) वेजिटेबल ऑयल या पाम ऑयल इमल्सीफायर (E471, E322) रेजिंग एजेंट (E500, E503) आर्टिफिशियल फ्लेवर आर्टिफिशियल कलर प्रिज़र्वेटिव ये सभी सामग्री मिलकर बिस्कुट को उसका स्वाद, रंग, बनावट और लंबी शेल्फ लाइफ देती हैं। अब सवाल यह है कि इन सभी चीज़ों का असल काम क्या है और इन्हें बिस्कुट में क्यों मिलाया जाता है? आइए इसे आसान भाषा में एक-एक करके समझते हैं।